नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में भी 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश ऋतुराज सिंह चौहान सहित जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंक भारद्वाज व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अंकिता शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो 14 मार्च को जिला न्यायालय व कुटुंब न्यायालय सहित सिविल न्यायालय डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा।

Next Post

तेलघानी चौराहे पर धू-धू कर जली नगर पालिका की कचरा गाड़ी

Thu Mar 12 , 2026
गुना: शहर के व्यस्ततम तेलघानी चौराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर पालिका की एक नई कचरा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।गनीमत यह रही कि आग की लपटों पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा बीच चौराहे पर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती […]

You May Like