पलामू जिले के झारखंड राज्य ग्रामीण (जेआरजी) बैंक में करोड़ों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

पलामू, 17अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के पलामू के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने झारखंड राज्य ग्रामीण (जेआरजी) बैंक में करोड़ों रुपये गबन मामले का खुलासा करते हुए जेआरजी बैंक दंगवार शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अभियुक्त ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राहकों के 11 समूह खातों से फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कर और एसटीडीआर खातों से राशि निकालकर करीब 6.03 करोड़ रुपये का गबन किया था। जांच के दौरान उसने 4.66 करोड़ रुपये की राशि बैंक को वापस की है।

एसडीपीओ एस. मो. याकुब के नेतृत्व में साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए अभियुक्त को 16 अक्टूबर 2025 को सासाराम से गिरफ्तार किया गया।

 

Next Post

‘सिक्स किंग्स स्लैम’ टूर्नामेंट में सिनर और अल्काराज के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Fri Oct 17 , 2025
रियाद, 17 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच शनिवार को ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी। सिनर ने सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में जगह बना […]

You May Like