मानवाधिकार आयोग ने जबलपुर दुर्गा पंडाल में करंट से दो बच्चों की मौत पर लिया संज्ञान

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत के मामले का मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया ।

आयोग ने इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और जबलपुर पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टाें के अनुसार 24 सितंबर को जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में खेलते समय 8 साल और 10 साल की उम्र के दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे पंडाल में लगे एक पाइप के संपर्क में आये थे। आयोग के अनुसार मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो यह मानव अधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।

मीडिया में 25 सितंबर को प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर घटना की जांच के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

 

Next Post

कोविंद से मिले राधाकृष्णन , महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयोंं पर चर्चा की। श्री राधाकृष्णन ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ,” श्री रामनाथ कोविंद प्रतिष्ठित राजनेता हैं और […]

You May Like