पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोरी का खुलासा

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच दो पहिया वाहन किए जब्त

 

बड़वानी, (नवभारत)।

पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान जगदीश डावर ने पुलिस को निर्देश दिए थे। जिसके तहत पुलिस द्वारा एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान और निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

वहीं उक्त टीम द्वारा 1 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर मटन मार्केट से एक संदेही संदीप मुजाल्दे को पकड़ा गया। पुछताछ में उसने 3 मोटरसाईकिल चोरी करने की बात स्वीकार की, जिन्हें उसके घर से बरामद किया गया।

इसी तरह 1 जनवरी 2025 अभिनन्दन नगर के रहवासियों ने रामसिंह विनोदसिंह को चोरी करते हुए पकड़ा। पुछताछ में उसने 2 मोटरसाईकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी संदीप पिता मयाराम मुजाल्दे 21 वर्ष निवासी ग्राम सिनखेड़ा थाना बरूड़ जिला खरगोन एवं रामसिंह पिता विनोदसिंह 24 वर्ष निवासी पिथमपुर सागौर कुटी जिला धार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई में बजाज डिस्कवर क्रं. एमपी-46-एमडी-8084 कीमत 35000, बजाज सीटी क्रं. एमपी-11-एमवी-7134 कीमत 40000, एचएफ डिलक्स क्रं. एमपी-46-एमएस-5680 कीमत 60000, एचएफ डिलक्स क्रं. एमपी-46-एमएन-4446 कीमत 50000 एवं एचएफ डिलक्स क्रं. एमपी-46-एमए-0910 कीमत 35000 जब्त की।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, प्रआर जगजोधसिंह, प्रआर दीपक डोडिय़ार, प्रआर संदेश, प्रआर रजनीश, प्रआर सतीश पाटीदार, प्रआर गुलाबसिंह मण्डलोई, आर चेतन, आर सरदार डोडवा, आर हितेन्द्र, आर दिनेश बैरवा, आर लालसिंह नार्वे, आर चम्पालाल और आर आत्माराम ने भूमिका रही।

Next Post

बायपास सर्जरी की सुविधा ग्वालियर में उपलब्ध कराने पूर्व मंत्री यादव ने सीएम को लिखा पत्र

Sat Jan 4 , 2025
ग्वालियर। चम्बल संभाग के किसी भी शासकीय अस्पताल में दिल के मरीजों का ऑपरेशन कराने हेतु बायपास सर्जरी कराने की कोई भी व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को ग्वालियर से बाहर भोपाल, इन्दौर, दिल्ली आदि शहरों में जाना पड़ता है, इससे गरीब वर्ग के मजदूर, किसान मरीजों को भारी आर्थिक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।