नारकोटिक्स पर एमपी-यूपी पुलिस की संयुक्त रणनीति

सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर निर्णायक प्रहार की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने नशे के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान की रणनीति तैयार कर ली है।

अभियान के तहत गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, नशीली दवाओं और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। थाना स्तर पर टीमों को सक्रिय कर मुखबिर तंत्र मजबूत किया गया है, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभियान के दौरान आकस्मिक चेकिंग, वाहन जांच और दबिश की कार्रवाई तेज होगी। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क को कानून के दायरे में लाया जाएगा। वहीं बताया गया है कि 10 वर्षो में सोनभद्र व सिंगरौली जिले में 112 एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों की जानकारी साझा की गई। इधर अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अभियान का उद्देश्य नशा मुक्त, सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। वहीं बैठक में अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर अंकुश लगाने और सीमा पर चौकसी बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई।

Next Post

जनजातीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अवैध धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध- हज़ारों छात्रों ने ली राहत की साँस

Sat Jun 27 , 2026
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के हज़ारों छात्र-छात्राओं के लिए 26 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक राहत लेकर आया। पुष्पराजगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी वसीम अहमद भट्ट द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत एक प्रतिषेधात्मक आदेश पारित किया गया है, जिसके तहत विश्वविद्यालय के […]

You May Like