जनता जान गई ‘आप-दा’ की असलियत : यादव

भोपाल, 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत की ओर बढ़ने के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘आप-दा’ व कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार लोककल्याण की भावना से शासन चला रहे हैं, पहले हरियाणा फिर महाराष्ट्र, भाजपा की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। ‘आप-दा’ व कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि जहां-जहां वे चुनाव पूर्व प्रचार के लिए गए थे, उन सभी स्थानों पर पार्टी को जीत हासिल हो रही है। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दिल्ली चुनाव में 12 सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से 11 पर भाजपा के प्रत्याशी विजय की ओर बढ़ते हुए भारी मतों से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। डॉ यादव ने मालवीय नगर, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, नांगलोई, त्रिनगर, बादली, मुस्तफाबाद, रोहिणी, मादीपुर, हरीनगर समेत 12 सीटों पर प्रचार किया था।

 

Next Post

नए आयकर विधेयक को इसी सत्र में संसद में पेश किया जाएगा: सीतारमण

Sat Feb 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी है, जो छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा। श्रीमती सीतारमण ने आम बजट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की मौजूदगी […]

You May Like