
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक की शुरुआत वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के अधिकांश सदस्य उपस्थित हैं। राष्ट्रभक्ति और एकात्मता के भाव के साथ आरंभ हुई इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की जा रही है।
डॉ यादव ने बैठक की शुरुआत में राष्ट्रहित और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी मंत्रियों से समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
