जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम धनेटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया टक्कर इतनी जोरदार रहे कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है भाई घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।
जानकारी के मुताबिक शहपुरा से पाटन अतुल कुशवाहा और सचिन दहिया के श्रीकांत कुशवाहा मोटरसाइकिलसे गांव जुगतरा लौट रहे थे। ग्राम धनेटा के पास अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।अतुल कुशवाहा और सचिन दहिया की मौत हो गई जबकि श्रीकांत कुशवाहा को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
