रास्ते को लेकर दो गुट भिड़े, 4 लोग घायल

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पुरा अटा गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमोल सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जयपाल घर के सामने खड़ा था।

तभी आरोपी बलवीर यादव, सुनील यादव और गोलू यादव वहां आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया, लेकिन तब तक मारपीट में कई लोग घायल हो चुके थे।

अमोल सिंह यादव के अनुसार, आरोपी मौके से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बलवीर यादव, सुनील यादव, गोलू यादव सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Next Post

शिवपुरी अस्पताल में गौशाला कर्मचारी के साथ लूट, लुटेरों ने सिर फोड़ा

Fri Dec 12 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित जिला अस्पताल परिसर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सामने नगर पालिका की कर्मचारी को अज्ञात लुटेरे ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया और गले में पहना सोने का ओम का पेंडल लूटकर ले गया। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के […]

You May Like