इंदौर:एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय से फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री मार्तंड सिरोलिया को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से फर्जी दस्तावेज जारी करने के संबंध में पूछताछ कर रही है.फरियादी जीवन रघुवंशी ने एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में शिकायत की थी कि अवंतिका गैस एजेंसी की एनओसी प्राप्त करने के संबंध में उन्हें एक फर्जी लेटर जारी किया था. शिकायत के आधार पर भंवरकुआं थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में रोहित नगर फेज 2 के त्रिवेणी अपार्टमें में रहने वाले 35 वर्षीय मार्तंड सिरोलिया थाना शाहपुरा, भोपाल को गिरफ्तार किया. आरोपी पूर्व में एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ था. पुलिस आरोपी से फर्जी दस्तावेज जारी करने से जुड़े तथ्यों और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
कार्रवाई की जा रही है…
शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई थी. जांच के दौरान फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से दस्तावेज जारी करने और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
भंवरकुंआ थाना प्रभारी, संतोष दूधी
