नए आयकर विधेयक को इसी सत्र में संसद में पेश किया जाएगा: सीतारमण

नयी दिल्ली 08 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी है, जो छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा।

श्रीमती सीतारमण ने आम बजट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की मौजूदगी में केंद्रीय बैंक के गवर्निंग परिषद के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब इसको संसद में रखा जाएगा, जहां से इस विधेयक को संसदीय समिति को भेजे जाने की संभावना है। समिति द्वारा लौटाए जाने के बाद फिर से विधेयक को संसद में रखा जाएगा और संसद से पारित होने के बाद यह विधेयक प्रभावी होगा।

उल्लेखनीय है कि नया विधेयक छह दशक पुराने कानून का स्थान लेगा। नए विधेयक का उद्देश्य प्रत्यक्ष कर कानून को समझना आसान बनाना है और कोई नया कर बोझ नहीं डालना है। इसमें प्रावधान और स्पष्टीकरण या लंबे वाक्य नहीं होंगे।

श्रीमती सीतारमण ने बजट 2025-26 में घोषणा की थी कि नया कर विधेयक संसद के चल रहे सत्र में पेश किया जाएगा।

 

Next Post

बीजेपी के जीते हुए उम्मीदवार

Sat Feb 8 , 2025
इन 11 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत फाइनल हो गई है- शालीमार बाग से रेखा गुप्ता त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता मोती नगर से हरीश खुराना राजौरी गार्डेन से मनजिंदर सिंह सिरसा राजेंद्र नगर से उमंग बजाज छतरपुर से करतार सिंह तंवर संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी […]

You May Like