300 लोगों की हुई निशुल्क जांच,दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

सागर। कर्रापुर स्थित पीएलबी कॉन्वेंट स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य एवं कार्डियक अरेस्ट सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।स्वास्थ्य शिविर मैं लगभग 300 लोगों की निशुल्क जांच की गई इसमें हार्ट ब्लड प्रेशर साइनस एलर्जी जोड़ों का दर्द गैस कब्जियत एवं पलमोनरी सीपीआर का प्रशिक्षण

मातृ छाया क्लिनिक एवं जिला 108 अलायंस क्लब सागर शाखा द्वारा किया गया,डॉ लखन लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की कार्डियक अरेस्ट या हृदय गति का अचानक रुक जाना जमीन पर गिरकर बेहोश हो जान हार्ट अटैक कहलाता है,मानसिक तनाव असीयमित दिनचर्या,खानपान में बदलाव देर रात भोजन करना नमक मीठा चिकन,अल्कोहल तेल मसाले जंक फूड हार्ट के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है।उन्होंने बताया की ठंडा पसीना आना बाएं हाथ में दर्द होना छाती के बीचों जलन होना उल्टी आना बेचैनी होना घबराहट होना पूरी तरह से सांस ना ले पाना ऐसे और भी कई लक्षण,है इस दौरान इससे बचाव के उपाय भी बताए गए।प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के संचालक राजेश प्रजापति सहित,वरिष्ठ चिकित्सक जीएस चौबे,डॉक्टर संजय जैन डॉक्टर अमित जैन आईसीयू इंचार्ज अमजद खान,राम रतन पटेल उपस्थित रहे।

Next Post

झपकी, हाईटेंशन लाइन और अज्ञात वाहन बने मौत की वजह

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर. शहर में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क और दुर्घटना जनित हादसों ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. कहीं ड्राइवर को आई झपकी जानलेवा साबित हुई, तो कहीं मासूम बच्चे की जिज्ञासा और कहीं रोजमर्रा की नौकरी से लौटते युवक की […]

You May Like