
ग्वालियर। हिंदू महासभा ने आज रविवार को शहीद अमरचंद बांठिया के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर दीपक जलाए। कल बांठिया के वंशज राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे।
बांठिया के 168 वां बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, हेमराज जाटव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, समाजसेवी अखिलेश पांडे, मनोज बांठिया, दिलीप बांठिया, भूषण बांठिया, कान्हा बांठिया, यश बांठिया, राहुल गुप्ता, मुन्ना लाल माहौर, जतिन जाटव, आर्यन जाटव सहित योगेंद्र दीक्षित उपस्थित थे।
हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि 22 जून को सुबह 9 बजे शहीद अमरचंद को हिंदू महासभा सहित सभी राष्ट्रभक्तों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीद अमरचंद के वंशजों को राष्ट्र रक्षक सम्मान से स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र धारण कर, श्रीफल भेंटकर हिंदू महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
