वैकल्पिक मार्गो पर भी जाम के हालात, हर दिन जाम की विभिषिका से जूझ रहे राहगीर

ब्यावरा। पेयजल संकट के साथ ही नगर की पहचान अब हर दिन लगने वाले जाम के रुप में होने लगी है. जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालको को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मुख्य मार्गो पर जाम से बचने वाहन चालक, राहगीरों को वैकल्पिक मार्गो का सहारा लेना पड़ रहा है किंतु वैकल्पिक मार्गो पर भी जाम के हालात होने से परेशानी और बढ़ रही है.

नगर में राजगढ़ रोड,सुठालिया बायपास जाम के मुख्य केन्द्र बने हुए है, यहां पर आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से वाहन चालको, पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मंगलवार को दोपहर 1.30 से 2.15 बजे तक जाम लगता रहा. राजगढ़ रोड सब्जी मंडी के यहां से कैनरा बैंक के आगे तक जाम की स्थिति बनी रही. बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. कुछ स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे.

स्कूल के रास्ते पर भारी जाम लगा

विवेक टॉकीज के यहां से अपना नगर की और जाने वाले मार्ग पर नगर के तीन प्रतिष्ठित स्कूल है. जहां पर बड़ी संख्या में बच्चे पढऩे जाते है. मंगलवार को दोपहर में यहां पर भारी जाम लगने से बच्चों, अभिभावकों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विशेष बात यह है कि यहां पर मौजूद स्कूलों की छुट्टी एक साथ होने के कारण मार्ग पर काफी व्यस्त यातायात होता है. अभिभावको के साथ स्कूलों से घर जाने वाले बच्चों के साथ ही मार्ग पर से आने जाने वाले राहगीरों के बड़ी संख्या में आने-जाने के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है. मंगलवार को यहां काफी देर तक जाम के हालात बने रहे.

स्कूल गेट के बाहर निकलना भी मुश्किल

जाम इतना अधिक लगा कि स्कूल गेट के बाहर भी निकलना मुश्किल हो रहा था. कई बच्चे, अभिभावक स्कूल गेट के बाहर भी जैसे-तैसे आ पाये. इस मार्ग में मौजूद स्कूलों की छुट्टी का लगभग समय पास-पास होने से यहां भारी जाम की स्थिति बनती है.

सब्जी मंडी पहुंचना भी हुआ मुश्किल

स्थानीय राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी के यहां से केनरा बैंक तक सबसे अधिक जाम की स्थिति बनती है. यहां पर दिन में ऐसे समय जब काफी व्यस्त यातायात रहता है उस दौरान वाहनों से सामान लोड या फिर अनलोड किया जाता है. रोड पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़े हुए देखा जा सकता है. यहां हर समय जाम जैसे हालातों के कारण लोगों को सब्जी मंडी तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

रोड पर खड़े रहते वाहन

देखने में आता है कि चार पहिया वाहनों, हाथ ठेलो को रोड पर ही अव्यवस्थित तरीके से खड़े करने से जाम की स्थिति बन जाती है. कई दुकानों के काफी आगे तक सामान रखा रहता है, जिसके कारण वाहन एवं पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है और जाम लग जाता है. यदि वाहनों को व्यवस्थित तौर पर साइड में खड़ा कर दिया जाये और दुकानों के आगे एक निश्चित सीमा में सामान रखा जाये तो आवाजाही में काफी सुविधा होगी और जाम से भी राहत मिल सकेगी.

 

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना शिवनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम अनुराग धर्मक 32 वर्ष निवासी शिवनगर ने सूचना दी कि वह 3 भाई है. उसका […]

You May Like