वोटर अधिकार यात्रा में राहुल-तेजस्वी के बयान से नाराज भाजपाइयों ने पुतला फूंका

कटनी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका और नारेबाज़ी की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दिए गए बयानों से जनभावनाएँ आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की अभद्र राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता इसका करारा जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Next Post

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Mon Sep 1 , 2025
निवास। थाना निवास पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की तत्परता और गंभीरता से की गई कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त की दोपहर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।