थामा ने मालिक और देवा को चटाई धूल, बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी

आयुष्मान और रश्मिका की ‘थामा’ ने दो दिन में 42.11 करोड़ कमाए। फिल्म ने ‘मालिक’ (26.36 करोड़) और ‘देवा’ (33.97 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। 125 करोड़ है बजट।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने सिनेमाघरो में तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के दूसरे दिन भी नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म ने महज दो दिनों की कमाई के साथ 2025 की दो अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

21 अक्टूबर (Tuesday) को रिलीज हुई ‘थामा’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25.11 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के शुरुआती आँकड़ो के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन (Wednesday) को रात 11 बजे तक 18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ का कुल कलेक्शन अब 42.11 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है और जानकारों का मानना है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

Next Post

भाभी और सहेली ने देवर को फंसाकर मांगे 10 लाख व जमीन, दो गिरफ्तार

Thu Oct 23 , 2025
ग्वालियर: जमीन हड़पने की नीयत से भाभी ने अपने देवर को जाल में फंसा लिया। उसने अपनी सहेली से देवर की दोस्ती कराई और एकांत मुलाकात के बहाने बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के बदले 10 लाख रुपये और तीन एकड़ जमीन की मांग […]

You May Like

Play sound