पं. सारोलकर की स्मृति में संगीत समारोह रविवार को

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था रागायन द्वारा ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक पंडित एकनाथ सारोलकर की स्मृति में 26 अक्टूबर रविवार को संगीत समारोह का आयोजन करने जा रही है। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में शाम 5 बजे से होने जा रहे समारोह में ग्वालियर और बाहर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अनिकेत तारलेकर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता रागायन के अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के महंत पूरण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज करेंगे। समारोह में जयपुर के प्रख्यात शास्त्रीय गायक डॉ गिरींद्र तलेगांवकर को पंडित एकनाथ सारोलकर स्मृति सम्मान से विभूषित किया जाएगा। समारोह में तीन सांगीतिक प्रस्तुतियां होंगी। सबसे पहले डॉ. वीणा जोशी की शिष्या वैष्णवी गुप्ता का गायन होगा। इसके पश्चात डॉ मुकेश सक्सेना के शिष्य श्लोक द्विवेदी का एकल तबला वादन होगा। समारोह का समापन जयपुर से पधारे डॉ गिरींद्र तलेगांवकर के खयाल गायन से होगा। इन प्रस्तुतियों में तबले पर डॉ विनय विंदे, सजग माथुर एवं हारमोनियम पर संजय देवले व अक्षत मिश्रा संगत करेंगे।

Next Post

भारत में स्वास्थ्य सेवा अब अधिक सुलभ और सस्ती हो गई : जितेंद्र

Sat Oct 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में तेजी से बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवा अब अधिक सुलभ और सस्ती हो गई है। डॉ. सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी […]

You May Like