ग्राउंड रिपोर्ट: एमपी नगर और होशंगाबाद रोड की मनोहर डेयरी की तुलना, जानिए कहां क्या है खास

भोपाल: आखिर किस मनोहर डेयरी का स्वाद और अनुभव बेहतर है? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए हमने भोपाल की एमपी नगर स्थित मनोहर डेयरी और होशंगाबाद की मनोहर डेयरी का रुख किया। दोनों जगहों पर हमने सुविधाओं से लेकर मेन्यू, डेजर्ट, सब्जियों और खाने की क्वालिटी तक को करीब से देखा। साथ ही स्टाफ और ग्राहकों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने।
सबसे पहले बात करते हैं एमपी नगर की मनोहर डेयरी की। यहां ग्राहकों को खाने-पीने के विकल्पों की अच्छी-खासी वैरायटी देखने को मिलती है। मेन्यू में अलग-अलग तरह के फूड ऑप्शंस के साथ मिठाइयों और डेजर्ट की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग में भी एमपी नगर आउटलेट के लिए विस्तृत फूड और बेवरेज मेन्यू दर्ज है।वहीं होशंगाबाद की मनोहर डेयरी में विकल्प अपेक्षाकृत सीमित नजर आए। हालांकि, यहां आने वाले ग्राहकों ने खाने के स्वाद और माहौल को पसंद किया।

कई लोगों का कहना था कि परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर आराम से समय बिताने के लिए यह जगह बेहतर अनुभव देती है। 6 अप्रैल 2026 को शुरू हुई इस डेयरी को लेकर ग्राहकों की राय भी अलग-अलग देखने को मिली। कुछ लोगों ने यहां के स्वाद और सुविधाओं की तारीफ की, तो कुछ ने इसे फैमिली आउटिंग और दोस्तों के साथ बैठने के लिए अच्छी जगह बताया।हालांकि, दोनों जगहों पर एक बात कॉमन नजर आई मनोहर डेयरी के प्रति ग्राहकों का भरोसा। एमपी नगर में भी और होशंगाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग यहां खाने और मिठाइयों का स्वाद लेने पहुंचते हैं।
अब सवाल सबसे बड़ा—आखिर कौन बेहतर? अगर बात मेन्यू की वैरायटी, फूड ऑप्शंस और डेजर्ट के विकल्पों की करें, तो एमपी नगर की मनोहर डेयरी आगे नजर आती है।
वहीं स्वाद, माहौल और परिवार के साथ बैठकर समय बिताने के मामले में होशंगाबाद की मनोहर डेयरी अपनी अलग पहचान बनाती दिखाई देती है।
यानी मुकाबला बराबरी का है एमपी नगर में ज्यादा खाद्यों के प्रकार, तो होशंगाबाद में टेस्ट का अलग अनुभव।
तो अगर आप भी एमपी नगर वाली मनोहर डेयरी और होशंगा बाद को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो चुनाव आपकी पसंद पर निर्भर करता है।

Next Post

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया

Wed Aug 12 , 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोविंद के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए उनकी जीवन यात्रा को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘अनमोल […]

You May Like