जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब

जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब

नयी दिल्ली 23 मई (वार्ता) सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को सूचित करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को आड़े हाथ ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के पलटवार का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि श्री दुबे जिस समय का हवाला दे रहे हैं तब तत्कालीन केंद्र सरकार से कांग्रेस समर्थन वापस ले चुकी थी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सांसद जिस तथ्य को लेकर विदेश मंत्री का बचाव कर रहे हैं उसकी उन्हें सही जानकारी नहीं है इसलिए इस बारे में सहयोगी सांसद नीरज शेखर से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने भाजपा सांसद का जवाब देते हुए लिखा ‘इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी एमपी नीरज शेखर से संपर्क कर सकते हैं।’

गौरतलब है कि श्री दुबे ने श्री गांधी को संबोधित करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था ‘राहुल गांधी जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। वर्ष 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत एवं पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है। कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ ,विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है।’

Next Post

दो सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत,ट्रैक्टर और कार चालक फरार

Fri May 23 , 2025
श्योपुर: दो अलग अलग जगह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पहला सड़क हादसा जिले के मानपुर थाना इलाके के हीरापुर झरेर पुलिया के पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार […]

You May Like