MP के 61% जिला उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष ही नहीं

जबलपुर: प्रदेश के 61 प्रतिशत जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष के पद रिक्त पड़े हैं। यह जानकारी स्वयं राज्य उपभोक्ता आयोग की वेबसाइट में दर्शायी गई है। जनवरी 2025 तक की स्थिति में 51 जिलों में से 31 में अध्यक्ष के पद रिक्त थे। वहीं नरसिंहपुर आदि में विगत चार वर्ष से नियमित अध्यक्ष की बाट जोही जा रही है।

जिन आयोगों में अध्यक्ष के पद रिक्त हैं, उनमें इंदौर-एक, शिवपुरी, धार, सतना, मुरैना, हरदा, बुरहानपुर, सीहोर, बड़वानी, मंडलेश्वर, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, शाजापुर, देवास, रायसेन, झाबुआ, नीमच, उमरिया, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, राजगढ़, अशोकनगर, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, पन्ना, बैतूल शामिल हैं।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच जबलपुर के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेकर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजा है। जबकि विधि व उपभोक्ता मामलों के सचिव को सूचना पत्र प्रेषित किया है।

Next Post

CMO ने कालिख पोतने वालों पर दर्ज कराई FIR

Tue Apr 15 , 2025
दमोह: पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने बताया कि आवेदक प्रदीप कुमार शर्मा सीएमओ नगर पालिका दमोह के द्वारा एक हस्तलिखित आवेदन पत्र थाना पर प्रस्तुत किया, जिसमें शासकीय कार्य में बाधा डालना, चेहरे पर स्याही लगाकर अनादर करना, एक राय होकर गंदी-गंदी गालियां देकर, जान से मारने की धमकी देना व […]

You May Like