
बीना: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में बीना के शिवाजी वार्ड निवासी सुम्बुल खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया। सुम्बुल पिता अकरम खान, की इस उपलब्धि पर पूरे बीना नगर को गर्व है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बीना की अध्यक्ष लता सकवार ने सुम्बुल के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. लता सकवार ने कहा कि सुम्बुल की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बीना नगर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुम्बुल उनकी वार्डवासी हैं, उन्होंने कहा कि सुम्बुल की इस उपलब्धि से खुशी की लहर है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
