खरगे-प्रियंका ने मोतीलाल नेहरू को जयन्ती पर किया नमन

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पं० मोतीलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उनके द्वारा तैयार की गई ‘नेहरू रिपोर्ट’ में सबसे पहले, सभी भारतीयों के लिए मतदान का अधिकार व मौलिक अधिकारों की अवधारणा का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय आंदोलन में उनका अभूतपूर्व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

इससे पहले श्रीमती वाड्रा ने संसद के सेंट्रल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने वेबसाइट पर की अपनी संपत्ति सार्वजनिक

Tue May 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना समेत अधिकतर न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर 33 […]

You May Like