कोहरे के कारण दिल्ली में 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार को 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है।

हवाई अड्डे पर शनिवार रात आठ बजे के बाद ही घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी जो आज सुबह तक जारी रही। एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर बताया कि अब परिचालन सामान्य है।

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार आज 40 से अधिक प्रस्थान की उड़ानें और लगभग इतनी ही आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी भी हुई।

उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

Next Post

दुर्गम आदिवासी अंचलों में नारी जागृति मंच का सेवा संकल्प, 17 गांवों में वस्त्र वितरण

Sun Dec 21 , 2025
इटारसी। नारी जागृति मंच, इटारसी द्वारा जिला बैतूल के चिचोली विकासखंड के टांडाजोड़ क्षेत्र सहित दुर्गम आदिवासी अंचलों में व्यापक वस्त्र एवं सामग्री वितरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टांडाजोड़, मुंडाभूरु, ढेगा, रबांग, मालीखेड़ा, बाला डोंगरी सहित कुल 17 गांवों के जरूरतमंद आदिवासी और श्रमिक परिवारों को वस्त्र, […]

You May Like