सतना: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज सतना आयेंगे। वह मझगवां विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बांका में बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद राज्यपाल का दोपहर 12.50 से दोपहर 1.50 बजे का समय आरक्षित रहेगा।
राज्यपाल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सतना प्रस्थान कर सतना एयरपोर्ट आयेंगे और यहां से दोपहर 2.40 बजे प्लेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
