सिंगरौली। गड़ाखांड बाजार में खड़े ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से संगठन की टीम ने पलटे हुए ऑटो को उठवाया तथा घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। समय पर मदद मिलने से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक की स्थिति सामान्य है। हादसे के बाद संगठन की टीम द्वारा तत्परता से की गई मदद की चर्चा रही।
Next Post
सिक्योरिटी गार्ड ने किन्नरों से अभद्रता कर बंदूक से हमला किया
Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर। वीर जैन छात्रावास के सामने ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल के समीप एक सिक्योरिटी गार्ड ने किन्नरों से अभद्रता की, गन्दी गाली दी और मारपीट कर बंदूक से हमला किया। ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल के सामने किन्नरों की गाड़ी सिक्योरिटी वैन के आगे जा रही थी। वैन के सिक्योरिटी गार्ड ने […]

You May Like
-
5 months ago
66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्थानांतरित
-
1 year ago
रहली के छिरारी में मामा ने की भांजे की हत्या