बांदरी में टावर के नीचे रखा बिजली तार चोरी, दो गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर 70–80 किलो चोरी का तार एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹65 हजार का मशरूका बरामद किया है। फरियादी मनीष मिश्रा निवासी अभिनंदन नगर, थाना मकरोनिया, द्वारा थाना बांदरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे सिक्योर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।उनकी कंपनी द्वारा पहरगुवां, सागोलिया, हनोता एवं कुल्ल क्षेत्र में आर.एस. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विद्युत तारों की सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। पहरगुवां गांव में नाले के पास टावर के नीचे रखा लगभग 70 से 80 किलोग्राम वजनी विद्युत तार का विंडल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25,000 थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बांदरी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर पुलिस ने ग्राम पहरगुवां में घेराबंदी कर दो संदिग्ध आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

रनवीर पिता लक्ष्मण लोधी, सुदामा पिता किशन लाल आदिवासी,दोनों निवासी ग्राम पहरगुवां, थाना बांदरी बताए।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने थाना क्षेत्र में विगत दिनों में हुई तार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।चोरी का तार एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित ₹65 हजार का मशरूका जप्तपुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 70–80 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार, जिसकी कीमत लगभग ₹25,000 है तथा चोरी किए गए तार के परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 है, जप्त की गई।इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹65,000 कीमत का मशरूका बरामद एवं जप्त किया गया।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को उपजेल खुरई में निरुद्ध किया गया।

Next Post

ग्वालियर के 40 गांव में 10 दिन से बिजली गुल, फसलें चौपट, बिजली कंपनी दफ्तर घेरा

Tue Sep 22 , 2026
ग्वालियर। यहां के 40 गांवों के ग्रामीण आज बिजली कंपनी के मुख्यालय रोशनीघर पहुंचे और बताया कि पिछले करीब 8-10 दिनों से उनके गाँव में बिजली नहीं है, फसलें बर्बाद हो रही हैं, कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, अधिकारियों ने जल्द निराकरण का भरोसा दिया […]

You May Like