सिक्योरिटी गार्ड ने किन्नरों से अभद्रता कर बंदूक से हमला किया

ग्वालियर। वीर जैन छात्रावास के सामने ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल के समीप एक सिक्योरिटी गार्ड ने किन्नरों से अभद्रता की, गन्दी गाली दी और मारपीट कर बंदूक से हमला किया।
ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल के सामने किन्नरों की गाड़ी सिक्योरिटी वैन के आगे जा रही थी। वैन के सिक्योरिटी गार्ड ने गाड़ी से बाहर निकल कर किन्नरों से बदसलूकी की और गन्दी गाली दी, मारपीट की। काजल नाम के किन्नर ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। किन्नरों ने बचाव में पत्थर भी उठा लिया पर कुछ सोच समझ कर किन्नर रुक गए। मामला अभी पुलिस में नहीं पहुंचा है।

Next Post

सोने के सिक्के सस्ते दाम में देने का झांसा देकर 2.10 लाख लूटे

Sun Oct 25 , 2026
जबलपुर: झारखंड के देवघर बाबा धाम की कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान बढ़ाकर शातिर ठगों ने पश्चिम बंगाल के दो युवकों को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पुराने जमाने के सोने के सिक्के सस्ते दाम में देने का लालच देकर जबलपुर बुलाया और कुशनेर अंडर ब्रिज बायपास पर 2,10,000 […]

You May Like