फातिमा सना शेख ने वियतनाम वेकेशन की यादगार तस्वीरें कीं शेयर

फातिमा सना शेख हाल ही में वियतनाम घूमने गई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हाल ही में वियतनाम वेकेशन पर गई और उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस यात्रा की कुछ यादगार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में फातिमा अपने मस्ती भरे अंदाज और सादगी भरी स्टाइल के साथ नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींचा।

दरअसल, तस्वीरों में फातिमा ने व्हाइट कट-स्लीव टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए थे। उनके खुले बाल और साधारण लुक ने उनकी ताजगी और प्राकृतिक खूबसूरती को और निखारा। पहली तस्वीर में वह एक कैफे में बैठकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी मुस्कान दर्शकों का दिल जीत रही है। दूसरी तस्वीर में कैफे का माहौल और टेबल पर रखा ताजा नारियल भी दिखाई दे रहा है। बाकी तस्वीरों में फातिमा का सेल्फी लेने का अंदाज और उनका चुलबुलापन साफ झलक रहा है।

Next Post

Tariff War: 1 अक्टूबर से 100% टैरिफ, ट्रंप ने फिर फोड़ा नया बम

Fri Sep 26 , 2025
ट्रंप ने कहा कि यह कदम न सिर्फ घरेलू उद्योग की सुरक्षा से बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका में पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिकी सत्ता में दूसरी बार वापसी किए […]

You May Like