90 क्वार्टर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चाकू-डंडों से हमला, पांच घायल

जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत 90 क्वार्टर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू और डंडों से हमला किया जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार लीला प्रसाद रजक (53) ने बताया कि सोमवार को मध्यरात्रि जब वह घर पर सो रहे थे, तभी मोहल्ले के अजय उर्फ अज्जू राजपूत, मनीष सिंह और शम्भू प्रसाद ने उनके घर के दरवाजे पर डंडे मारकर हमला कर दिया। विवाद उनके बेटे वरुण से पुरानी बात को लेकर था। जब परिवार के सदस्य बाहर आए, तो आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में लीला प्रसाद, मानसी, वरुण और शालिनी रजक को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अजय उर्फ अज्जू राजपूत (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात में अपनी स्कूटी से घर जा रहा था, तभी पुलिया के पास मनीष रजक ने उसे रोककर शराब के लिए 3 हजार रुपये मांगे। पैसे न देने पर मनीष ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे अजय की उंगलियों, कमर और गर्दन पर चोट आई। अजय का आरोप है कि जब वह अपने भाई और पिता के साथ स्कूटी लेने वापस गया, तो मनीष रजक और लीला प्रसाद ने उनके साथ भी मारपीट की।

Next Post

नगर निगम ने दिसम्बर से अब तक 352 कुत्तों का किया स्टरलाइजेशन

Tue Feb 17 , 2026
रीवा। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या और उनसे होने वाली समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम रीवा द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. विशेष टीम शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर आवारा कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई कर रही है. […]

You May Like