डिंडौरी, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो बच्चाें के साथ फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में शुक्रवार रात को मधु प्रजापति (35) उसकी बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। महिला के पति राजेन्द्र प्रजापति ने रात में घर पहुंचने पर तीनों को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बच्चों के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। उन्होंने तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है।
Next Post
बालाघाट में नक्सलविरोधी अभियान में सफलता, चार नक्सली ढेर
Sat Jun 14 , 2025
भोपाल, बालाघाट, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलनिरोधक अभियान के तहत बड़ी सफलता पाते हुए चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि बालाघाट जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी थी। […]

You May Like
-
12 months ago
वाशिंग मशीन और फ्रिज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
3 months ago
दतिया जिले के पुलिस थानों में बड़ा फेरबदल
