Tariff War: 1 अक्टूबर से 100% टैरिफ, ट्रंप ने फिर फोड़ा नया बम

ट्रंप ने कहा कि यह कदम न सिर्फ घरेलू उद्योग की सुरक्षा से बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका में पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है।

 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिकी सत्ता में दूसरी बार वापसी किए हैं, तब से लगातार कई अजीबोगरीब फैसले ले रहे हैं। अपने व्यापारिक साझेदार देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाकर उन्होंने ग्लोबल ट्रेड में हलचल पैदा कर दी। भारत पर भी उन्होंने 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। इसके बाद अब ट्रंप विदेशी फार्मास्यूटिकल दवाओं, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और भारी ट्रकों पर 1 अक्टूबर से भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा है कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि फार्मास्युटिकल ड्रग्स पर 100 प्रतिशत, किचन कैबिनेट और बाथरू वैनिटीज पर 50 प्रतिशत टैक्स, अपहोलस्टर्ड पर 30 प्रतिशत टैक्स और भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा।

Next Post

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का

Fri Sep 26 , 2025
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट देखी गई और शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450 अंक लुढ़क गया। बाजार में आज शुरू से ही बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 203.67 अंक की गिरावट के साथ 80,956.01 अंक […]

You May Like