इंडिगो की कनेक्शन्स सेल, कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 3,999 रुपये से

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सोमवार को ग्रेट कनेक्शन सेल की घोषणा जिसके तहत कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 3,999 रुपये से उपलब्ध है।

एयरलाइंस ने बताया कि यह सेल 17 सिंतबर तक उपलब्ध है। इसके तहत 18 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कराये जा सकते हैं। बुकिंग यात्रा से कम से कम तीन दिन पहले करानी होगी।

इस ऑफर में घरेलू मार्गों पर कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 3,999 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 8,999 रुपये से शुरू होगा। यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन, एआई समर्थित एसिस्टेंट 6ईस्काई, व्हाट्सऐप नंबर और ट्रैवल पार्टनरों के माध्यम से बुकिंग करा सकेंगे।

इंडिगो ने सेल के तहत किराये के अलावा इंडिगो स्विच, 6ई फेयर होल्ड और फास्ट फॉरवर्ड जैसी एड-ऑन सेवाओं पर भी छूट की घोषणा की है।

 

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय दबाव से बचने का पाकिस्तान का नया पैंतरा, मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को फरार घोषित करते हुए उस पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय जांच से बचने की कोशिश […]

You May Like