केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल किया

मुंबई, 26 अप्रैल (वार्ता) केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निगम (आईपीओ) के जरिए पूंजी बाजार में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी है।

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को अपनी प्रस्तावित आईपीओ के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया। कंपनी के प्रमोटर के रूप में केनरा बैंक और ओरिक्स कॉरपोरेशन यूरोप एन.वी. शामिल हैं।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के कुल 49,854,357 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है। इसमें केनरा बैंक द्वारा 25,924,266 इक्विटी शेयर और ओरिक्स कॉरपोरेशन यूरोप एन.वी. द्वारा 23,930,091 इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी।

कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव भी रखा है। इस सार्वजनिक निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को नियुक्त किया गया है।

Next Post

झाबुआ का जैन परिवार पहलगाम हमले के 24 घंटे पहले लौट आया 

Sat Apr 26 , 2025
झाबुआ। झाबुआ निवासी जैन परिवार प्रदीप ओएल जैन अपने परिवार सहित कश्मीर की यात्रा पर गए हुए थे और पहलगाम हमले के 24 घंटे पहले वह परिवार सहित सकुलश लौट आए। प्रदीप जैन से चर्चा करने पर उन्होंने बताया की पहलगाम में जब हमला हुआ, तब वह परिवार के साथ […]

You May Like