शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का

मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट देखी गई और शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450 अंक लुढ़क गया।

बाजार में आज शुरू से ही बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 203.67 अंक की गिरावट के साथ 80,956.01 अंक पर खुला। फार्मा, आईटी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और एफएमसीजी समेत लगभग सभी सेक्टरों में निवेशकों ने बिकवाली की। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 378.57 अंक (0.47 प्रतिशत) की गिरावट में 80,781.11 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 72.5 अंक गिरकर 24,818.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 108.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत नीचे 24,782.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयरों में ज्यादा गिरावट रही। एलएंडटी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और आईटीसी के शेयर ऊपर चल रहे थे।

Next Post

देश में जल्द ही चीतों की नई खेप आ रही

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर: देश में जल्द ही चीतों की नई खेप आने वाली है। पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में 8-10 चीतों का एक नया जत्था दिसंबर में बोत्सवाना या नामीबिया से भारत आएगा। इसके अलावा अगले साल केन्या से भी इतनी ही संख्या में चीतों का एक और […]

You May Like