इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित चार कलेक्टर बेहतरीन कार्य़शैली के कारण फेम इंडिया सूची में शामिल 

इंदौर। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें मप्र से इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ ही जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कमार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह औऱ भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह है। सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद लगभग 100 अधिकारियों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है। फेम इंडिया के अनुसार चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन समेत 10 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और जनसरोकार से जुड़े पहलुओं को भी सर्वे का हिस्सा बनाया गया।

Next Post

भोपाल में सामाजिक सौहार्द: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ बाजपेई ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल की तारीफ की

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मप्र भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई मंगलवार को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता सनवर पटेल से मुलाकात कर भोपाल में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। डॉ. बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म […]

You May Like