पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते वर्ष हुए आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगत निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सीएम ने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दोहराया कि भारत ने हमेशा आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ सभी को सतर्क और एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Next Post

दूषित पानी की शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करे: महापौर

Wed Apr 22 , 2026
रीवा: भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने मंगलवार को जल प्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक ली.बैठक में महापौर ने नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों, विशेषकर वार्ड क्रमांक 16 में दूषित पानी की समस्या […]

You May Like