किसानों को ई-टोकन से बंटेगी खाद, आफलाईन टोकन जारी नहीं होगा

रीवा। किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने, कृषकों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सरलता के उद्देश्य से ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है. ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को लंबी-लंबी कतारों एवं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी शिखा सिंह वर्मा ने बताया कि 6 फरवरी के पश्चात ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाएगा. किसी भी प्रकार का आफलाइन टोकन जारी नहीं होगा. खाद प्राप्त करने के इच्छुक किसान ई टोकन प्राप्त करने के लिए ई टोकन पोर्टल पर पंजीयन करा लें. जारी होने के तीन दिन तक ई टोकन वैध रहेगा. किसानों को समझाइश दी गयी है कि ईटोकनडॉटएमपीकृषि डॉट ओआरजी को गूगल में डाले. इस पर जाकर कृषक का फोटो दिखेगा वाला किसान दिखेगा उस पर अपने आधार नं. डाले व आधार से रजिस्टर्ड मो. नं. पर ओटीपी प्राप्त होगी उसे उस पर डालकर वेरीफाई करेें. ओटीपी डालने के बाद किसान की बनी फार्मर आईडी से लिंक खसरे दर्शित होगे, जो एग्री स्टेक से जोड़े जाते है. दर्शित खसरे को वेरीफाईड करने हेतु पुन: कृषक अपने मो. नंबर का शुरू से छ: अंक डाले और ओटीपी प्राप्त कर वेरी फाई करें, और आगे प्रकिया करते हुये खसरे में अंकित रकवा के आधार पर स्वत: गणना कर सिस्टम बता देता है. कि किसान को कितने बोरी उर्वरक मिलेगी. खाद कय करने हेतु नीचे रिटेलर दिखेगें जिनके पास स्टाक होगा उसका अपनी सुविधानुसार चयन कर टोकन प्राप्त करे.

Next Post

सरकार रोजगार संकट और एआई के प्रभाव पर श्वेतपत्र जारी करे : अशोक सिंह

Mon Feb 2 , 2026
ग्वालियर। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने आज राज्यसभा में देश के आईटी सेक्टर की गंभीर सच्चाई सरकार के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जो आईटी सेक्टर कभी करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार का सबसे बड़ा स्रोत था, आज वहीं नेट हायरिंग ज़ीरो, ठप कैंपस प्लेसमेंट और बढ़ती अनिश्चितता की मार […]

You May Like