बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

गरोठ। मध्य प्रदेश के गरोठ क्षेत्र में भानपुर रोड स्थित कुरेशी वेयरहाउस के पास शनिवार दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल गरोठ शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला कौशल्या बाई (48 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति जगदीश पिता देवीलाल लोहार (50 वर्ष) की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कोटड़ा बुजुर्ग गांव के निवासी थे। वे 24 दिसंबर को अपनी बुआ के गांव अंतरालिया गए थे और वहां से लौटते समय गरोठ के समीप यह हादसा हो गया।

कौशल्या बाई का पोस्टमार्टम गरोठ शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर गरोठ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम किया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

बनखेड़ी रेलवे स्टेशन का सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण 

Sat Dec 27 , 2025
बनखेड़ी। बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। सांसद ने मौके पर चल रहे कार्यों को देखा और उपस्थित रेलवे अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने एवं समुचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान […]

You May Like