बघवार में कु. अर्जुन सिंह स्मृति बालीबाल का भव्य आगाज 

सीधी। जिले के बघवार ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन राष्ट्रीय स्तर की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिससे खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उद्घाटन मैच दिल्ली और अजमेर की टीमों के बीच खेला गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली और अजमेर के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में दिल्ली की टीम ने 25-23 के कड़े मुकाबले में जीत हांसिल की है। खिलाडिय़ों के बेहतरीन स्मैश और डिफेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिससे पूरा खेल मैदान तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह बुढग़ौना, उमेश सिंह, प्रदीप सिंह, मुन्ना बघवार, संजय सिंह संजू, भमर सिंह, अशोक सिंह, भानु प्रताप सिंह, उप सरपंच अखिलेश सिंह वरुण, प्रदीप द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र भदौरिया, पंकज सिंह और रमेश सिंह करचुली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन सीधी जिले के गौरव का प्रतीक है और ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच की प्रेरणा मिलती है। खेल प्रेमियों के लिए आने वाले दो दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं। जहां सेमीफाइनल 13 अप्रैल शाम 5 बजे से वहीं फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल शाम 5 बजे से होगा। समापन समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल शिरकत करेंगे और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें और इस राष्ट्रीय स्तर के खेल महाकुंभ का आनंद लें।

Next Post

फसलों की थ्रेसिंग की उड़ती धूल से फेफड़ों पर खतरा, लगातार बढ़ रहे सांस के रोगी

Sun Apr 12 , 2026
नीमच। जिले में रबी फसलों की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान उडऩे वाली धूल और भूसे के महीन कणों से सांस के रोगियों की मुसीबत बढ़ गई है। अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों के श्वसन रोग मरीज […]

You May Like