सेना की सेवा ने मेरी कबड्डी क्षमता को जगाया: देवांक दलाल

कटक, (वार्ता) पटना पाइरेट्स और सर्विसेज के स्टार रेडर देवांक दलाल सीजन 11 ने अपने खेल में सुधार का श्रेय भारतीय सेना को देते हुये कहा कि उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ सशस्त्र बलों में प्रवेश के साथ आया।

हाल ही में 71वीं सीनियर नेशनल मेन्स कबड्डी चैंपियनशिप में ‘बेस्ट प्लेयर’ के सम्मान से नवाजे जाने के बाद देवांक ने कहा “ जब मैंने आर्मी ज्वाइन की, तब मुझे एहसास हुआ कि हां, मैं खेल सकता हूं। ”

इस एहसास ने उन्हे एक ऐसी यात्रा को जन्म दिया जिसमें वह भारतीय कबड्डी के रैंकों में ऊपर उठेंगे, और अंततः जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए उनके चयन के बाद पीकेएल सीजन 11 से पहले पटना पाइरेट्स में शामिल हो गए।

देवांक ने कटक के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप फाइनल में सर्विसेज टीम का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने रोमांचक मुकाबले में रेलवे को हराया।

दलाल ने कहा “ मैंने सबसे पहले कबड्डी देखकर शुरुआत की। मैं परदीप नरवाल को खेलते देखकर प्रेरित हुआ।”

पटना पाइरेट्स के लिए उनके चयन ने उनके गांव में जश्न का माहौल बना दिया। उन्होने कहा “ घर पर एक अलग ही फीलिंग थी। मेरा परिवार और गांव वाले खुश थे कि मैं पटना टीम के लिए सिलेक्ट हुआ हूं। लोगों ने गांव में लड्डू और रसगुल्ले बांटे।”

71वीं सीनियर नेशनल मेन्स कबड्डी चैंपियनशिप ने राष्ट्रीय मंच पर दलाल की असाधारण प्रतिभा को दिखाया। पूरे भारत से शीर्ष राज्य और संस्थागत टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट का समापन एक दिल थाम देने वाले फाइनल में हुआ, जहां सर्विसेज का मुकाबला एक मजबूत रेलवे स्क्वाड से हुआ। मैच 30-30 के डेडलॉक पर समाप्त हुआ, जिससे रोमांचक टाई-ब्रेकर की स्थिति बन गई जहां सर्विसेज अंततः 6-4 से जीत गई, और दलाल ने दबाव की स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण रेड पॉइंट्स हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

खेल में अपने विकास के बारे में बात करते हुए, दलाल ने निरंतर सीखने और टीम भावना के महत्व पर जोर दिया। उन्होने कहा “ हम एक साथ अभ्यास करते थे, एक साथ खेलते थे। जब आपके पास अपने लोग होते हैं, तो विश्वास होता है।”

Next Post

शेफाली-जानासन की पारियों से दिल्ली जीता

Wed Feb 26 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) शेफाली वर्मा (44) और जेस जानासन (61 नाबाद) की शानदार पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एक मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुये नौ विकेट पर 127 […]

You May Like