शेफाली-जानासन की पारियों से दिल्ली जीता

बेंगलुरु (वार्ता) शेफाली वर्मा (44) और जेस जानासन (61 नाबाद) की शानदार पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एक मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुये नौ विकेट पर 127 रन बनाये जिसके जवाब में गुजरात ने विजय लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेन लानिंग (3) के तौर पर पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शेफाली और जानासन ने तेजी से रन बटोरे। शेफाली ने 27 गेंदों में पांच विकेट और तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं जानासन ने 32 गेंदों की नाबाद पारी में नौ चौके और दो छक्के जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 74 रन जोड़े और लक्ष्य को बौना कर दिया।

इससे पहले भारती फूलमाली (40 नाबाद) और तनुजा कंवर (16) की साहसिक पारियों की मदद से सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। एक समय गुजरात के पांच शीर्ष बल्लेबाज आठ ओवर में 41 रन जोड़ का पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे मुश्किल वक्त पर डिएंड्रा डॉटिन (26) ने मोर्चा संभाला और पांच दर्शनीय बाउंड्री लगा कर स्कोरबोर्ड की रफ्तार को तेज करने का प्रयास किया। उनके आउट होने के बाद तनुजा और फूलमाली ने अर्धशतकीय भागीदारी कर न सिर्फ टीम को मुश्किल से उबारा बल्कि स्कोर को लड़ने लायक स्थिति में पहुंचा दिया। तनुजा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुयी।

इससे पहले शिखा पांडे और मरीजान काप ने दो दो विकेट झटक कर गुजरात को बैकफुट पर ढकेल दिया था वहीं ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट झटक कर गुजरात की कमर तोडने का सफल प्रयास किया। तितास साधू ने कप्तान एश्ली गार्डनर का महत्वपूर्ण विकेट झटका।

 

 

 

Next Post

भारत ने नीदरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया

Wed Feb 26 , 2025
भुवनेश्वर, (वार्ता) रोमांचक 2-2 से ड्रा के बाद भारत ने मंगलवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच हॉकी प्रो लीग (महिला) के दौरान शूटआउट में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर बोनस अंक हासिल किया। दो गोल से पिछड़ने के बावजूद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में दीपिका (35′) और बलजीत कौर […]

You May Like