मप्र में पदोन्नति की रुकावट दूर, अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी तादाद में मिलेगा प्रमोशन

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार विमर्श किया गया।मंत्रीगण से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा और यह सुखद समाचार सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Next Post

मोदी 11 अप्रैल को आनंदपुर में, शर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया

Tue Apr 8 , 2025
अशोकनगर, 08 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के आनंदपुर में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का अवलाेकन किया। श्री मोदी जिले के ईसागढ़ के समीप “श्री परमहंस अद्वैत […]

You May Like