भिंड में बोलेरो ने सड़क पर बैठी गायों को रौंदा:5 की मौत

भिंड: मेहगांव थाना क्षेत्र में दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क पर बैठी पांच गायों को रौंद दिया। हादसा रात 12 बजे हुआ और सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक ने वाहन को पलटने से बचा लिया। यह घटना मेहगांव से सोनी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर हुई।

बोलेरो काफी तेज गति से आ रही थी और सड़क पर बैठी गायें उसकी चपेट में आ गईं। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक और ग्रामीणों ने मिलकर ट्रैक्टर बुलाया और सभी मृत गायों को हटाकर रात में ही दफना दिया।

हादसे के बाद न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई। जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है।

Next Post

लुटेरों ने हमला कर नगदी, बाइक, मोबाइल लूटा

Sun Aug 3 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत चूरिया मोड़ के पहले एनएच 34 रोड पर लुटेरों ने एक पान दुकान संचालक पर हमला कर नगदी, बाइक, मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि रविवार को रामसिंह उर्फ भूरा पटैल 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like