लुटेरों ने हमला कर नगदी, बाइक, मोबाइल लूटा

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत चूरिया मोड़ के पहले एनएच 34 रोड पर लुटेरों ने एक पान दुकान संचालक पर हमला कर नगदी, बाइक, मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि रविवार को रामसिंह उर्फ भूरा पटैल 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गट्टू ढाबा के पास एनएच 34 रोड में पान की दुकान चलाता है।

शनिवार रात लगभग 11-30 बजे अपनी पान की दुकान बंद करके अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 7616 में पेट्रोल भरवाने के लिये एचपी पेट्रोल पम्प खमरिया जा रहा था। रात लगभग 12 बजे के लगभग गट्टू ढाबा और चूरिया मोड़ के पहले एनएच 34 रोड पर एक मोटर सायकल में तीन व्यक्ति बरगी तरफ से आकर उसके आगे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 6218 लगाकर रोक कर पैसों की मांग करने लगे, पैसे नही देने पर मोटर सायकल में बैठे तीनों व्यक्ति उतरे, एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और दूसरे व्यक्ति ने उसे लाठी से मारकर रोड पर गिरा दिया।

तीसरे व्यक्ति ने उसकी जेब में हाथ डालकर पेंट की जेब में रखे 5 हजार रूपये, दूसरी जेब में 130 रूपये कुल 5 हजार 130 रूपये, मोबाइल छीन लिये एवं उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 7616 छुड़ाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों उसके साथ लूट कर जबलपुर तरफ भाग गये।

Next Post

PM रिपोर्ट से खुला राज,मां के प्रेमी ने की थी बच्चों की हत्या

Sun Aug 3 , 2025
देवास: ढांचा भवन क्षेत्र में शनिवार सुबह दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि बच्चों की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मां के प्रेमी ने ही […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।