श्योपुर: मानपुर थाना क्षेत्र के बगडुआ गांव में बीती दरमियानी रात पूर्व पूर्व सरपंच आबिद हुसैन के घर में चोरी हो गई। उनके घर से चोरों ने ढाई लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने गांव में कुल चार घरों को निशाना बनाया।
तीन घरों से उन्हें कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच के घर के सदस्य घर में सो रहे थे। उन्हें चोरी का पता नहीं चला। सुबह जब परिवार को चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत मानपुर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
