बुधनी. कलेक्टर बालागुरू के ने केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान सीएफएमटीटीआई, बुधनी तहसील कार्यालय तथा ग्राम खटपुरा में धरती आबा अभियान शिविर का निरीक्षण किया.
केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के अवलोकन के दौरान उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है प्रशिक्षाणार्थियों से चर्चा की और उनके प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली. इस प्रशिक्षण संस्थान में देश के 10 राज्यों से आए प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
कलेक्टर बालागुरू के को जानकारी दी गई कि बुधनी स्थित यह केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने वाला देश का प्रमुख संस्थान है. जो भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहा है. यह संस्थान न केवल किसानों और तकनीकी कर्मियों को कृषि यंत्रों के संचालन, रखरखाव एवं मर मत का प्रशिक्षण देता है, बल्कि देशभर में निर्मित कृषि यंत्रों एवं उपकरणों का वैज्ञानिक परीक्षण भी करता है. यहां ट्रैक्टर, रोटावेटर, थ्रेशर, बीज ड्रिल, पावर टिलर जैसे विभिन्न यंत्रों की गुणवत्ता, सुरक्षा और कार्यक्षमता की जांच की जाती है, जिससे यंत्र निर्माताओं को बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करने में सहायता मिलती है. निरीक्षण के दौरान बुधनी एसडीएम डीएस तोमर, तहसीलदार सौरभ वर्मा, सीएफएमटीटीआई के निदेशक बीएम नांदेड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसके अलावा कलेक्टर बालागुरू के ने ग्राम खटपुरा मे धरती आबा अभियान के तहत आयोजित किए गए शिविर का निरीक्षण किया.
