
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कालेज के सम्बद्ध गांधी स्मारक चिकित्सालय में बुधवार की रात एक बार फिर एक प्रसूता की मौत हो गई. मौत के बाद फिर से लापरवाही का आरोप लगा है. नवजात की जान तो बच गई लेकिन प्रसूता लापरवाही की भेंट चढ़ गई. वही अस्पताल में भर्ती एक और प्रसूता की हालत गंभीर बताई है जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है. गायनी विभाग में लगातार महिला चिकित्सो के त्यागपत्र देने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ती जा रही है.
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय शशि मिश्रा को 9 दिसम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा सब कुछ ठीक था. आपरेशन के लिये जब लेकर गए तब भी प्रसूता ठीक थी. परिजनो ने आरोप लगाया कि आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगडऩे लगी और समय रहते उसे देखने कोई चिकित्सक नही आए और मौत हो गई. पति का आरोप है कि एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाने के कुछ मिनट बाद ही शशि की हालत खराब होने लगी थी और बिगड़ती स्थित को देख कर मैं नर्स और स्टाफ को बुलाने गया तो कहा गया कि ऐसा होता है थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा. कोई देखने नही आया और मेरी पत्नी की मौत हो गई. चिकित्सको की लापरवाही के चलते शशि की मौत हो गई तो वही नवजात की हालत सामान्य है. वही अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपरेशन सामान्य रूप से हुआ था तोड़ी देर बाद महिला को अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद स्थित गंभीर बन गई और मौत हो गई.
