तीन घंटे में दिखी स्वच्छता की चमक

जबलपुर। दीपावली के त्यौहार के बाद मंगलवार की सुबह शहर की सड़कें साफ-सुथरी दिखाई दीं। पहली बार ऐसा हुआ कि नगर निगम के दो हजार से अधिक सफाई सैनिकों ने रात 3 बजे से मोर्चा संभाला और सूरज निकलने के पहले सड़कों को चकाचक कर इतिहास बना दिया। दीपावली के तुरंत बाद शहर को साफ-सुथरा बनाने की महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मार्गदर्शन में चलाई गई इस मुहिम में सफाई सरंक्षकों के साथ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी पूरे समय मैदान में डटे रहे। दोनों अधिकारियों ने सिविक सेन्टर चौपाटी, भारत माता चौक, करमचंद चौक, सिविक सेन्टर, प्रेस कॉम्प्लेक्स, मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक, बड़ा फुहारा, छोटा फुहारा, दमोह नाका, रानीताल, यादव कॉलोनी, विजय नगर, अधारताल, गढ़ा आदि क्षेत्रों में पहुँचकर स्वच्छता की इस मुहिम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य के प्रति समर्पण देखकर सफाई सैनिकों की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर और निगमायुक्त ने स्वच्छता सैनिकों को मिठाई के पैकेट भी वितरित किये।

Next Post

दिवाली पर दो दिनों में सफदरजंग अस्पताल में 129 जलने के मामले आये

Tue Oct 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (वार्ता) दीपावली पर दीया जलाने और पटाखे चलाने की घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं और राष्ट्रीय राजधानी स्थित सफदरजंग अस्पताल में इस तरह के 129 मरीज उपचार के लिए आये। अस्पताल के बर्न्स, प्लास्टिक और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के आंतरिक सर्वे के अनुसार 19 […]

You May Like

मनोरंजन