तार चोरी का अनोखा तरीका: एंबुलेंस से निकलते थे चोर, तीन गिरफ्तार

सीहोर. किसी को उन पर शक न हो, इसलिए वह एंबुलेंस में सवार होकर बिजली के तारों की चोरी करने निकलते थे. पुलिस ने तीन आरोपियों को धर- दबोचा है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जाते हैं. आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में सूने खेतों के आसपास रैकी करते थे एवं रात के अंधेरे में बिजली तारों को काटकर एंबुलेंस में रखकर ले जाते थे. आरोपी एंबुलेंस से इसलिए जाते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो. इतना ही नहीं पुलिस की नजरों से बचने के लिए भी वह एंबुलेंस का ही उपयोग करते थे. आरोपियों के पास से लाखों रुपए का तार व वाहन भी बरामद किया गया है. इछावर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों लसूडिय़ा कांगर और दुर्गपुरा के अलावा नरसिंह खेड़ा, ब्रिजिशनगर, बोरदी, बिजौरी व जमोनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से खम्बों पर लगे बिजली के तार चोरी होने के मामले सामने आए थे.

पकड़े गए आरोपियों परवेज कुरैशी आ. कंछेदी कुरैशी उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 21 अयोध्या बस्ती हाल ऐशबाग भोपाल, सतीश ठाकुर आ. रतनलाल उम्र 50 साल निवासी टीबी अस्पताल क्वार्टर्स भोपाल और मोहम्मद सुल्तान पिता अब्दुल हमीद उम्र 22 साल निवासी न्यू कबाडख़ाना भोपाल को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के पास से 11 क्विंटल बिजली के तार एवं एक टवेरा एंबुलेंस भी जब्त की गई है. इनके दो साथी फिलहाल फरार हैं.

 

Next Post

जन्मदिन-सालगिरह पर पौधरोपण की परंपरा, मंडी परिसर में बढ़ रही हरियाली

Thu Jul 3 , 2025
इटारसी। कृषि उपज मंडी में जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के अवसर पर पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित कर रहे हैं एवं कृषि उपज मंडी को हरा भरा बना रहे हैं। आज सिवनी मालवा के पत्रकार विनीत राठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाये और कहा कि […]

You May Like