
खंडवा। खंडवा में लंबे समय से एसपी मनोज राय और अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। अपराधी किस तरह की चालें चलते हैं? कैसे सबूत मिटाने के प्रयास करते हैं? किस मामले में वे पुलिस से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, ताकि पकड़े न जाएं। इसके बावजूद खंडवा पुलिस इस प्रयास में रहती है, कि आरोपी को गिरफ्तार करें, और सबूत सहित न्यायालय में ऐसे पेश किया जाए। ताकि उसे सजा हो। तृतीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में लगभग समाप्ति पर है। अनुसंधान अधिकारियों एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों को नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।
